हाइकू रोशनी/प्रकाश /किरण
१ काल कोठरी
आशा जगाये रखे
संद किरण
२.बालियां पकें
और फल रसीले
धूप किरण
३. महापुरुष
देखें,सुनें व गुनें
अंतर्ज्योति से
४. बंद नेत्रों से
देखे प्रकाशपुंज
अनुभव से
५.धूप- छाँव से
डरें,खेलें व हंसें
बच्चे नादान
६.गोधूली दीप
रखा दरवाज़े पे
याद आई माँ
७. छद्म प्रकाश
व्यसन लोलुपता
प्यास बढायें
८. तेज़ रोशनी
कानफोडू संगीत
अँधा बहरा
९. धीमी रौशनी
कोमल स्वरगीत
नशीले पल
१०. अंधी सुरंग
एक बूँद रोशनी
आशा किरण
११. गम या भय
मोमबत्ती जलायें
शोक मनाएं
१२. होती है काफी
थोड़ी सी भी रोशनी
दिखाती रास्ता
१३. लोलुप दृष्टि
अंधा बना के छोड़े
कुछ ना देखे
१४. कुछ हटीले
बावज़ूद रौशनी
देख ना पाते
१५. कुछ घमंडी
रोके ज्ञान प्रकाश
न लें, ना ही दें
मनीषा सक्सेना
जी १७ ,बेलवेडियर प्रेस कंपाउंड
मोतीलाल नेहरु रोड
इलाहाबाद,२२१००१