Thursday, 8 March 2018

हाइकू दिल


हाइकू  दिल


दिमाग जाने

समय ले, माने भी

दिल ना माने


स्वयं गलत

तर्क दे समझौता

दिल निगोड़ा


दूजा गलत

न्याय मांगे हमेशा

पत्थर दिल


भूले न गलती

न रखे याद सही

बोझिल दिल


खोलना दिल

सोच समझ कर

पीड़ित दिल


औरों की खुशी

स्वयं दिल दुखाये

रिश्ता निभाये


करें कुछ ना

रूके, देखे व चले

बेदर्द दिल


दिल की ठेस

माफी से भी ना जाए

माफी ही मांगे


इश्क कमीने

चौकलेट गुब्बारे

दिल दिखाते

१०

बड़ी बातों से

छोटी बातें समझें

बड़े दिल वाले

११

नया दर्द ही

दवाई है दिल की

तजुर्बा बांटे

१२

झूला झूलता

काश अगर मध्य

दिल दर्दीला

१३

गैर हो गए

वक्त बदलते ही

दिले अज़ीज़

१४

दायें बाएं हों

अगर मगर करे

दिल के खोटे|

 

मनीषा सक्सेना