रक्षा बंधन के अवसर पर कुछ हाइकु प्रस्तुत हैं।1.भावुक बातें
पेशेवर संबंध
राखी से बंधे।
2.भीतरी ईश
शक्ति भाव आशीष
रक्षा सूत्र दे।
3.इंसानी रिश्ते
पीछे छूटते धर्म
राखी मिसाल
4.एक संतान
गढ़े सामाजिक मूल्य
समृद्ध घर
5.रस्मी राखी
व्यवहार निभाती
खोया अर्थ
6.मैं तो हूं ही न
धागा कलाई सजा
मूल्य संस्कार
7.प्रेम का धागा
निर्मल तन मन
है रक्षा सूत्र
8.मूल्य राखी का
चुका न पाये कभी
भेंट सौगात
9.रक्षा का सूत्र
भाई बहिन जोड़े
साथ निभाते।
मनीषा सक्सेना
प्रयागराज
No comments:
Post a Comment