Friday, 14 August 2015

एक बड़ा सवाल


स्कूल में मध्यांतर हुआ |सब बच्चे अपने अपने टिफिन बॉक्स लेकर मैदान में जमा थे |रीना बड़े चाव से दादी के हाथ के बने आलू के पराठे खा रही थी |उसकी सहेली कुहू टिफिन खोल कर चुपचाप बैठी थी|
“कुहू जल्दी से टिफिन ख़त्म करो, घंटी बजने वाली है “
“रीना मुझे गणित का सवाल नहीं आया |देखना, मुझे शून्य अंक मिलेगा और घर पर मम्मी की डांट पड़ेगी| “
“हाँ कल मुझे भी नहीं आ रहा था| तुमने नेट पर सर्च किया था?”
“किया था |अर्जुन अकादमी व मैथ्स ऑन लाइन दोनों पर उदाहरण देखे थे |मैं बार बार गलती कर जाती थी |ठीक से समझ में नहीं आया |”
“अरे ये तो मेरी मम्मी ने भी बताईं थीं |उन्होंने कहा था इन दोनों साईट्स पर अच्छा समझाया है|   
“तुम्हें समझ में आया ?”
“नहीं कुहू ,रात डिनर लगने तक सवाल किये पर सारे सवाल सही नहीं लग पाते थे |खाने के समय मैंने दादाजी से पूछा कि ३ मजदूर ४ दिन में एक दीवार बनाते हैं तो ६ मजदूर उस दीवार को कितने दिन में बनायेंगे ?दादाजी ने बताया कम लोग काम करेंगे  तो उन्हें ज्यादा समय लगेगा, अतः गुणा करेंगे|  ज्यादा लोग मिलकर काम करेंगे तो जल्दी कर लेंगे, अतः भाग करना होगा |है न आसान |
कुहू की आँखें भर आयीं, घर में किससे पूछे अपने सवाल ?

१३-०८-२०१५ 
मनीषा 

Tuesday, 11 August 2015

हाइकू समझ

                 हाइकू समझ



       
    १
मित्र हैं वही   
जो न तोड़े विश्वास
शेष तो साथी
    २
दूसरों पर 
न करो दोषारोपण
यही बहुत
    ३
परोपकार
खुशबू चन्दन
करूणा बसी
    ४
निराश न हों
असफलता देती
प्रेरणा नई
    ५
धन प्राप्ति से
दरिद्रता न मिटे
वित्तेष्णा छोड़ो
      ६
खरीददारी में
खुश होने का भ्रम
पाले रईस
     ७
जुंबा पर आये
पुरानी कई यादें
प्यार बढायें
     ८
कह के बात
खुले मन की गांठ  
अपने आप
    ९
माँ का गुस्सा
क्रोध नहीं प्यार था
अब समझा                                                

Tuesday, 17 February 2015

Decorate Shagun Envelopes

शगुन के लिफाफों की सजावट 
                                             बाज़ार में मिलाने वाले शगुन लिफाफों को आप घर में ही डिज़ाइनर लिफाफों में बदल सकते हैं । इसके लिए ज़िगज़ैग कैंची से आयताकार या चौकोर टुकड़े पुराने शादी के कार्डों में से निकाल कर लिफाफों के कोनों में चिपकाकर बीचोंबीच एक रूपये का सिक्का लगा दें । पर्ल कलर लेकर बिंदियों व लाइनों से सजा दें ।