हाइकू समझ
१
मित्र हैं वही
जो न तोड़े विश्वास
शेष तो साथी
२
दूसरों पर
न करो दोषारोपण
यही बहुत
३
परोपकार
खुशबू चन्दन
करूणा बसी
४
निराश न हों
असफलता देती
प्रेरणा नई
५
धन प्राप्ति से
दरिद्रता न मिटे
वित्तेष्णा छोड़ो
६
खरीददारी में
खुश होने का भ्रम
पाले रईस
७
जुंबा पर आये
पुरानी कई यादें
प्यार बढायें
८
कह के बात
खुले मन की गांठ
अपने आप
९
माँ का गुस्सा
क्रोध नहीं प्यार था
अब समझा
No comments:
Post a Comment