हाइकू फंदा
१
घर बाहर
दोहरे हुए काम
तारीफ़ फंदा
२
तरक्की लाई
शिखर की कामना
नौकरी फंदा
३
चुपड़ी रोटी
और ही और चाहें
लालच फंदा
४
अच्छी आदतें
मन वचन कर्म
सुदृढ़ फंदा
५
निकलें कैसे
छोड़ के खाली घर
गले का फंदा
६
जो कोई तोड़े
गढ़े नई संस्कृति
लीक का फंदा
७
साजोसामान
वैवाहिक जीवन
कसता फंदा
८
शानोशौकत
औकात से ऊपर
डालती फंदा
९
सुख से जिया
जिस किसी ने काटा
अज्ञान फंदा
१०
कोई तो खोलो
खुलता नहीं फंदा
आलसी बन्दा
११
पुराना ढर्रा
नवीन तकनीक
कैसा तो फंदा
१२
सभी हों सुखी
कामना बने कर्म
गर्वीला फंदा
१३
श्रीमती नैना
उचकाती हैं कन्धा
डालती फंदा
१४
विलासताएँ
बनती ज़रूरतें
कसती फंदा
१५
मायानगरी
जाएँ तो जाएँ कहाँ
फंदे ही फंदे
मनीषा सक्सेना
No comments:
Post a Comment