जोगीरा सा रा रा रा
कूकर भूँके कुतिया भूँके भूँके पूरा विपक्ष
गधा अकेला बोझा ढोता देश को करता स्वच्छ
जोगीरा सा रा रा रा
नोट बंदी ने रुपया रोका लाइन दी लगवाय
खाता भरा गरीब का और नेता जान बचाय
जोगीरा रा रा रा रा
भात मिले और दाल मिले, दाल संग तरकारी
पूरी सब्सिडी गरीब की, बैंक में पहुंची
सारी
जोगीरा सा रा रा रा
मज़दूरी पावें मज़दूर खेत को मिलती खाद
यूएनओ की सीट चखाए विश्व गुरु का स्वाद
जोगीरा सा रा रा रा
पूंछ दबाकर कुत्ते भागे पनाह मांगे बिल्लार
सफाचट्ट कर माल्या भागा, हाज़िर करे सरकार
जोगीरा सा रा रा रा
सबका साथ, विकास भी सबका, नारा हुआ बुलंद
अनुशासन और मेहनत का वादा करे मलंग
जोगीरा सा रा रा रा
बंद कराया बूचडखाना गाय भैंस मुसकावें
शाक-सब्जी का बना पुलाव, मांसाहारी खावें
जोगीरा सा रा रा रा
डीजीपी की संसद में हुई चकचक-भरपूर
चौराहे पर घिरा रोमियो बेचारा मजबूर
जोगीरा सा रा रा रा
मनीषा सक्सेना
४-४-२०१७
बेहतरीन रचना
ReplyDeleteबहुत खूब ! सु. व.
ReplyDelete