हाइकू बोनसाई
१
छटा निराली
उथले गमलों में
बोनसाई की
२
छत छज्जों को
फल फूल से भरे
ये बोनसाई
३
छोटे हैं तो क्या
ठसक बोनसाई की
छज्जा है सजा
४
बोनसाई दें
मज़ा फल तोड़ने
का,बैठे –लेटे
५
गुदड़ी लला
बोनसाई करौंदा
बारजे फला
६
जा अला बला
बड पीपल नीम
मेरे आँगन
७
देवता वास
बौने बड नीम में
छत आँगन
८
पीपल नीम
छत छज्जे आँगन
देंवें आशीष
९
बोनसाई का
कमरख करौंदा
मन चटोरा
१०
प्रकृति कृति
बनी है बोनसाई
आँगन परी
११
दिल गमला
बोनसाई गर्वीला
शान से खड़ा
१२
भोला भाला सा
बोनसाई फलों का
मन मचले
१३
बच्चा है दिल
बोनसाई फलांगे
भूल न पायें
१४
छज्जे आँगन
बोनसाई पटे हैं
कूँ बाती खेलें
१५
हरी चुनरी में
नारंगी बोनसाई
उकडूं बैठी
१६
आँखों का नूर
हर्बल बोनसाई
देते ताज़गी
१७
उथला वास
ठसक बोनसाई
निकली पड़ी
१८
थाली गमला
नारंगी बोनसाई
नाचती फिरी
१९
मोटू सेठ सा
गमला बोनसाई
ठसका बैठा
२०
प्रकृति कृति
आकाश छूते घर
धरा दिखाए
२१
अनुशासन
बोनसाई सिखाये
मुड़ेल खड़े
२२
थोड़े में जीना
सिखाए बोनसाई
शान से जीना
२३
छत छज्जों पे
फल फूल से भरे
ये बोनसाई
२४
प्रकृति गान
सुनाए बोनसाई
बारजे खड़े
२५
शहरी वधु
रूप बोनसाई सा
कटा छटा सा
२७
छोटा है तो क्या
हज़ारों रूप धरे
ये बोनसाई
२८
वन तुलसी
बोनसाई रंग में
खुशबू उड़ी
No comments:
Post a Comment