Friday, 11 November 2016

हाइकू भाई-बहिन

हाइकू भाई-बहिन
बहन मेरी
सच्ची दोस्त है मेरी
हमेशा साथ
भाई है दोस्त
भेंट है ईश्वर की
बसे दिल में |
भाई बहिन
सुरक्षा जाल जैसे
एक दूजे के |
मैं करूँ शुरू
गज़ब तालमेल
अंत करे वो |
५      
भाई बहिन
सूर्य चाँद जितने
भिन्न इतने |
दोनों ही हाथ
हैं करीबी इतने
भाई बहिन |
ये जो अनुज
दीदी की करे रक्षा
बने अग्रज |
भाई जो करे
बहिन सब जानें
भले छुपाये
भाई की चाल
समझे न मांबाप
बहिन जानें
१०
बड़ी बहिन
निभाती है भूमिका
मित्र, माता की
११
बहिन मेरी
मुझ सी है , नहीं भी
साम्य विषम
१२
छोटा भईया
कब होगा तू बड़ा
न ----कभी नहीं
१३
बहिनें होती
भाई का आईना भी
विलोमतः भी
१४
भाई बहिन
एक दूजे के लिए
होते आईना
१५
सहेजें सुनें
यादें बीती यादों की  
बोर न होवें
१६
सौम्य व सुस्त
मुसीबत समय
बहिन शेरनी
१७
भाई बहिन
सहारा व भरोसा

एक दूजे का
२४-१०-२०१६  

No comments:

Post a Comment