हाइकू मटर
१
खेल खेल में
छिल जाए मटर
जुटा दे घर
२
ठेलों पर सजी
मटर दानेदार
है इठलाती
३
पूरी सरदी
चटर औ पटर
करे मटर
४
माघ पूस में
मटर भरे ठेले
जी ललचाये
५
मटर दाने
छिलने के बहाने
जोड़े है घर
६
देख के हरी
जियरा ललचाये
मटर भरी
७
भरी सरदी
घुघनी मटर की
लगती भली
८
ओले माघ के
धराशायी कर दें
खेत मटर
९
धूप माघ की
कचौड़ी मटर की
जी ललचाये
१०
माघ वर्षा ने
फसल मटर की
चौपट करी
No comments:
Post a Comment