हाइकू सीख
१
सही जगह
बोया सुकर्म बीज
महान फल
२
दूर करता
अँधेरा व् दारिद्र
कुल दीपक
३
बाधाएं होती
परीक्षा आदमी की
जोश बढायें
४
विपत्तियाँ जो
सर पर आ पड़ी
ज्ञान ने काटा
५
जंजीरें सभी
बनाती हैं गुलाम
लोहा या सोना
६
बनेंगे काम
गुरु व ईश्वर पे
श्रद्धा रखिये
७
देता जो स्वयं
अपने को उपदेश
उन्नति करे
८
सामने हँसे
पीछे करे चुगली
सबसे बुरे
९
रंग अनेक
जीवन के स्वरों में
भरता कवि
१०
साथ खड़ा हो
विपत्ति काल में जो
है सच्चा दोस्त
११
एका का किला
सर्वाधिक सुरक्षा
हरेक सुखी
१२
गाता जगाता
अँधेरे में प्रकाश
विश्वास पक्षी
सीख, मटर पर बहुत सुन्दर हाइकु। सु. व.
ReplyDelete