हाइकू यादें
१
छोटी चवन्नी
सौगातें ही सौगातें
याद है आती
२
गया जमाना
चवन्नी औ तार का
आर पार का
३
जिया था धक्क
तार मिला यकायक
ख़ुशी अनेक
४
पहली ख़ुशी
मिली अपरंपार
मिला था तार
५
खिन्नी लुकाट
रह गए चित्रों में
वहीं मिलेंगे
No comments:
Post a Comment