आधुनिक हाइकू
१
झुकाए शीश
नम्रता लादे पेड़
देता है फल
२
मन न लगे
फिर भी करें काम
मिटेगी ऊब
३
बाबा की बातें
पोते की किलकारी
खून बढाएं
४
बिजली बिना
लंबी दुपहरिया
ख्याली पुलाव
५
काम से काम
हाय हेलो करते
बिताई उम्र
६
खाया औ पिया
सजे, संवरे घूमें
मनाया पर्व
मनीषा सक्सेना
बहुत खूब।
ReplyDelete