हाइकू शब्द
१
खो देते अर्थ
भारी भारी से शब्द
सरल कहें
२
शब्द सरल
भले, सुने न जाएँ
रखें महत्व
३
शब्द ही शब्द
ढूँढ़ते हैं भीड़ में
अपने अर्थ
४
कड़वे शब्द
चाशनी डूबे हुए
पचाते लोग
५
शब्दों की मार
घाव करे गंभीर
ता उम्र रहे
६
शब्द चुनाव
सादे, सोचे-समझे
डालें प्रभाव
७
शब्द मीठे से
कानों में मिश्री घोलें
काम निकालें
८
ढाढस देते
फेरे सिर पे हाथ
मौन हैं शब्द
९
हैं बिके हुए
हाँ में हाँ करें शब्द
जाल बिछाएं
१०
मोती से शब्द
आँखों से ढुलकते
हाल ए दिल
११
सीटी से शब्द
सुहावना मौसम
हाल ए बयाँ
१२
चांदनी रात
निशब्द हम दोनों
बातें करते
१३
शब्दों से ज़ियादा
शब्दहीन उपेक्षा
सालती टीस
१४
मिले न शब्द
प्राकृतिक वैभव
निहारें सब
१५
शब्दों का खेल
बनाए या बिगाड़े
दिलों का मेल
१६
शब्दों का जाल
घुमाव आकर्षक
बुरा हो हाल
मनीषा सक्सेना
इलाहाबाद
शब्द कप केन्द्रित कर बहुत सार्थक रचनाएं |
ReplyDeleteवाह।भावुक शब्दहाईकू।बेहतरीन।
ReplyDelete